रामनवमी

रामनवमी"

भगवान विष्णु के सातवें अवतार सभी के हृदय प्रिय मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था और आज हम सभी इस दिन को रामनवमी के नाम से जानते हैं और एक उत्सव की तरह मानते हैं।
यह दिन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है इस दिन भगवान श्री राम का नाम लेने मात्र से एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है जिससे जीवन में चल रही सभी समस्याओं से लड़ने की शक्ति प्राप्त कर पाते हैं।
इस दिन मेरी आपको सलाह रहेगी यदि आप इस मंत्र का उच्चारण कम से कम 108 बार करें तो आप पर पूर्ण रूप से भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

यन्मायावशवर्त्तित्र्त्त विश्वमखिलं ब्रह्मादिदेवासुरा यत्सत्त्वादमृषैव भाति सकलं रज्जौ यथाहेभ्रमः |यत्पादप्लवमेकमेव हि भवाम्भोधेस्तितीर्षावतां
वन्देऽहं तमशेषकारणपरं रामाख्यमीशं हरिम् ॥ ६ ॥

रामनवमी 2024: शुभ मुहूर्त

चित्र मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि
समय 11:03 से 1:38 तक
समय अंतराल 2 घंटे 41 मिनट

रामनवमी 2024: पूजा विधि

1. सूर्योदय होने पर सूर्य को जल अर्पण करें।
2. पूजा प्रारंभ करने से पहले पूजा स्थान साफ कर गंगाजल से पवित्र करें।
3. एक-एक कर सभी भगवान का श्रृंगार कर चरणों में जल अर्पण करें।
4. भगवान श्री राम को ताजे फूल फल अर्पण करें।
5. साथ ही मां सीता लक्ष्मण व पवन पुत्र हनुमान का ध्यान करें।
6. श्रृंगार के पश्चात धूप व दिया लगे। (ध्यान रहे अगरबत्ती का प्रयोग ना करें)।
7. रामायण का पाठ करें।
8. पूजा समाप्त होने पर सभी घर के सदस्यों को तिलक लगाए।
9. रामनवमी के पावन अवसर पर आप मंदिर जाकर भी भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें।
10. अंत में एकांत में ध्यान लगाए वह यह मंत्र का उच्चारण कम से कम 108 बार जरूर करें।

यन्मायावशवर्त्तित्र्त्त विश्वमखिलं ब्रह्मादिदेवासुरा यत्सत्त्वादमृषैव भाति सकलं रज्जौ यथाहेभ्रमः |यत्पादप्लवमेकमेव हि भवाम्भोधेस्तितीर्षावतां
वन्देऽहं तमशेषकारणपरं रामाख्यमीशं हरिम् ॥ ६ ॥

रामनवमी 2024: महत्व

रामनवमी भारतीय समाज का एक ऐसा महत्वपूर्ण पर्व जिससे हमारा जीवन हृदय बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है इस एक मात्र दिन में ही हमें इतनी सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है जिससे हमें अपने ऊपर एक विश्वास का आभास होता है जीवन के सभी कासन से लड़ने की हिम्मत प्राप्त होती है। यह दिन यानी रामनवमी भगवान श्री राम के जन्म का दिन है इसीलिए आप सभी को मेरी ओर से रामनवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं वह बधाई।

Call Now Button
×